{"_id":"60ba8b718ebc3ed0a812671e","slug":"bjp-mla-warns-of-dharna-for-stalled-power-supply-and-non-procurement-of-wheat-at-msp-chandausi-news-mbd391160749","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप, एमएसपी पर नहीं हो रही गेहूं की खरीद- अजीत कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप, एमएसपी पर नहीं हो रही गेहूं की खरीद- अजीत कुमार
विज्ञापन
अजीत कुमार उर्फ राजू यादव, विधायक गुन्नौर।
- फोटो : CHANDAUSI
अन्य केंद्रों के लिए......
भाजपा विधायक ने ठप बिजली आपूर्ति और एमएसपी पर गेहूं खरीद नहीं होने पर दी धरने की चेतावनी
किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए गुन्नौर विधायक ने डीएम को भेजा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी (संभल)। गुन्नौर भाजपा विधायक ने क्षेत्र की ठप विद्युत आपूर्ति और एमएसपी पर गेहूं की खरीद नहीं होने पर धरने की बैठने की चेतावनी दी है। उन्होंने जल्द से जल्द किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए डीएम को शिकायती पत्र भेजा है।
डीएम को भेजे पत्र में विधायक ने लिखा है कि क्षेत्र की बिजली की आपूर्ति चरमरा गई है। इस कारण ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं। कुछ ग्राम पंचायतों में ट्रांसफार्मर खराब हैं। ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत करने पर उन्हें नहीं बदला गया है। वहीं, कुछ खरीद केंद्र पर प्रभारी अनुपस्थित रहते हैं। जो प्रभारी मिलते हैं, वह बारदाना न होने की बात कहकर किसानों को टरका देते हैं। इसके अलावा राशन डीलर पात्र ग्रामीणों को भी राशन नहीं दे रहे हैं। विधायक ने डीएम से जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान कराने को कहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समाधान नही होता है, तो वे कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ जाएंगे।
मुझे शिकायत मिली है कि किसानों को चार से पांच घंटे ही विद्युत आपूर्ति मिल रही है। सिंचाई नहीं होने के कारण फसलें सूख रहीं हैं। मैंने जब क्षेत्र का भ्रमण किया तो दस गांवों में तीन से अधिक ट्रांसफार्मर फुंके मिले। जो अभी नहीं बदलवाए गए हैं। इसके अलावा कुछ गेहूं खरीद केंद्रों पर प्रभारी के न मिलने की शिकायत मिल रही है। मजबूरी में किसान सस्ते दाम पर बिचौलियों को गेहूं बेच रहे हैं। किसानों की समस्याओं के संबंध में डीएम को पत्र लिखा है। समाधान न होने पर कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ जाऊंगा।
विज्ञापन
अजीत कुमार उर्फ राजू यादव, विधायक गुन्नौर
गुन्नौर विधायक का शिकायती पत्र मिला है। उनकी शिकायतों की बिंदुबार जांच कराई जाएगी। गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण कराया जाएगा। अनुपस्थित मिलने वाले क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
संजीव रंजन, डीएम संभल