फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bjp leader, report, bank officer

बैंककर्मी से अभद्रता में भाजपा नेता समेत दो पर रिपोर्ट

Fri, 19 May 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Fri, 19 May 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
bjp leader, report, bank officer
पु‌लिस - फोटो : file photo
डिमांड ड्राफ्ट बनवाने को लेकर ग्राहक और सहायक प्रबंधक के बीच जमकर नोकझोंक हुई। जल्द ही मारपीट तक की नौबत आ गई। इस पर सहायक प्रबंधक ने थाना पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने बैंक पहुंचकर मामले को शांत कराया और थाना पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने भाजपा नेता समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गुरुवार को दोपहर पौने दो बजे करीब इस्लामनगर चौराहा के निकट स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई। जब एक भाजपा नेता समेत कुछ व्यापारी बैंक में पहुंचे और डीडी बनवाने की बात कही। यहां बैंक कर्मियों के असमर्थता जताने पर सहायक प्रबंधक से नोकझोंक करने लगे।
विज्ञापन


इस बीच बैंक में भीड़ जमा हो गई। अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामला बढ़ता देख बैंक कर्मी ने थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। लैपर्ड पुलिस ने बैंक पहुंचकर मामले में हस्तक्षेप किया, तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक प्रबंधक ने अभद्रता का आरोप लगाया है। वहीं कार्यवाहक शाखा प्रबंधक(सहायक प्रबंधक) की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा नेता रजनीश वार्ष्णेय (पूर्व नगर अध्यक्ष और सेक्टर संयोजक)और व्यापारी कृष्ण कुमार विट्टन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed