फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BJP leader attacked Swami Prasad Maurya and Akhilesh Yadav

UP: भाजपा नेता ने स्वामी प्रसाद मौर्य को राक्षस प्रवृत्ति का बताया, बोले- उन्हें पाकिस्तान भेज देना चाहिए

Sun, 05 Feb 2023 06:36 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 05 Feb 2023 06:36 PM IST
सार

भाजपा नेता ने कहा कि अखिलेश यादव अपने के कंधे पर बंदूक रखकर काम कर रहे हैं। इन्होंने हिंदुओं के देवी देवताओं का अपमान करने, मजाक बनाने का ठेका ले लिया है। इनकी हिम्मत है, तो कुरान पर बोल कर दिखाएं। नहीं बोल सकते हैं।

विज्ञापन
BJP leader attacked Swami Prasad Maurya and Akhilesh Yadav
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा के बोल बिगड़े हैं। विनीत शारदा ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य राक्षस व जानवर जैसी प्रवृत्ति के हैं। विशेष अदालत बनाकर चौराहे पर सजा देनी चाहिए और जिला बदर की तरह उन्हें पाकिस्तान भेज देना चाहिए।

विज्ञापन


चंदौसी में केंद्र सरकार के बजट को लेकर व्यापारियों के साथ मीटिंग करने आए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा। विनीत शारदा ने कहा कि सपा के चरित्र को आप भलीभांति जानते हैं। इनका चरित्र देश दोहन वाला रहा है। उन्होंने व्यापारी, किसान, माता बहनों किसी की चिंता नहीं की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने केंद्र व प्रदेश में युवाओं को रोजगार, माता बहनों को सम्मान दिया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के कहने पर ही उनके शिष्य स्वामी प्रसाद रामचरित मानस व श्रीराम पर हमला बोल रहे हैं। अखिलेश यादव अपने के कंधे पर बंदूक रखकर काम कर रहे हैं। इन्होंने हिंदुओं के देवी देवताओं का अपमान करने, मजाक बनाने का ठेका ले लिया है। इनकी हिम्मत है, तो कुरान पर बोल कर दिखाएं। नहीं बोल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता ने कहा कि हिंदू इनको कमजोर लगता है। ये कमजोर को निशाना बनाते हैं। पर अब हिंदू कमजोर नहीं, ताकतवर हिंदू हैं। अपने देश व राष्ट्र को बनाने वाला हिंदू हैं। हिंदू अपने 33 कोटि देवी देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। सपा को चाहिए कि वह स्वामी प्रसाद मौर्य को पार्टी से बाहर करें, पर ऐसा नहीं कर सकते हैं। उन्होंने ताज पहनाकर राष्ट्रीय महासचिव बना दिया है। अखिलेश शूद्रों की बात करते हैं, क्या वह राजा है? अंग्रेजों, राजा-महाराजा के जमाने चले गए। बजट में व्यवस्था की है कि अब आदमी की गंदगी कोई इंसान नहीं करेगा। मशीन से सफाई की व्यवस्था की गई है। अखिलेश शूद्रो का अपमान करते हैं। हिंदू समाज इसको बर्दाश्त नहीं करेगा। 

भाजपा नेता ने आगे कहा कि विशेष अदालत बनाकर स्वामी प्रसाद जैसे राक्षस व जानवर जैसी प्रवृत्ति वाले व्यक्ति को चौराहे पर कड़ी सजा दी जानी चाहिए। सनातन धर्म का विरोध करने वाले को जिला बदर की सजा देनी चाहिए और उन्हें पाकिस्तान भेज देना चाहिए।

उन्होंने संभल का नाम आते ही सांसद पर निशाना साधा। कहा कि संभल जिले में पहले क्या क्या घटनाएं होती थी। आप वाकिफ हैं। संभल के जो सांसद हैं, उनकी दाड़ी में तिनका होता था, वह अपशब्द बोलते थे। सपा की जमीन खिसक चुकी है। उनके राज में लूटखसोट होती थी, पांच घंटे बिजली मिलती थी और सड़क गड्ढ़ों में थी। अब भाजपा सरकार में माता बहनों को सम्मान हैं। हाइवे, एक्सप्रेस वे बन रहे थे। किसानों को फसलों का दाम मिल रहा है। केंद्र सरकार का बजट सभी के लिए लाभकारी है। आयकर छूट की सीमा पांच लाख रुपये बढ़ाकर सात लाख रुपये की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed