{"_id":"67143c87297cd278d00070d4","slug":"bjp-leader-announces-to-fill-potholes-himself-sambhal-news-c-204-1-chn1003-114410-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: भाजपा नेता का खुद गड्ढे भरने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: भाजपा नेता का खुद गड्ढे भरने का एलान
Sun, 20 Oct 2024 04:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश अरोरा ने शहर की गड्ढायुक्त सड़कों को लेकर पालिका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को भाजपा नेता खुद ही सड़कों को गड्ढा मुक्त करेंगे। साथ ही पालिका के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे।
चंदौसी स्टेशन रोड, मयूर विहार कॉलोनी समेत शहर की कई सड़कें जल निगम ने लीकेज सही करने के नाम पर खोद डाली। इसके बाद इनको भरने के नाम पर खानापूर्ति की गई। वर्तमान में गड्ढों की वजह से सड़क बैठ गई है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। गड्ढों की वजह से हादसे हो रहे हैं, लेकिन पालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। तमाम शिकायत के बाद भी पालिका के जेई अनदेखी कर रहे हैं। इसी को लेकर अब भाजपा नेता सतीश अरोरा ने सड़क पर फावड़ा और परात लेकर सड़क पर उतरने का एलान किया। चेनावनी दी कि सोमवार तक सड़कों के गड्ढे नहीं भरे गए तो मंगलवार सुबह से वह स्वयं सड़कों पर उतरकर गड्ढे भरेंगे। साथ ही पालिका के जिम्मेदाराें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। भाजपा नेता ने कहा कि पालिका मुख्यमंत्री की छवि धूमिल कर रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी सड़कों को गड्ढा मुक्त नहीं किया गया।