फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BJP leader accused of kidnapping arrested

अपहरण का आरोपी भाजपा नेता गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
BJP leader accused of kidnapping arrested
कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव साकिन शोभापुर में दो माह पूर्व दर्ज रिपोर्ट में पुलिस की जांच में एक व्यक्ति का नाम और प्रकाश में आया। अन्य तथ्य भी प्रकाश में आए। जिसके बाद पुलिस अगली कार्रवाई की है। अपहरण की धारा को बढ़ाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जेल गए दोनों सगे भाई हैं।
विज्ञापन

शाकिन शोभापुर निवासी रामपाल 13 अक्तूबर को एसडीएम कोर्ट से जमानत कराकर वापस अपने घर जा रहा था। रास्ते में उसके साथ गांव के ही किशनपाल, गंगाराम, वीरेश, हरज्ञान, गुड्डू ने मारपीट की। बाद में वह अपने घर ले गए। वहां जाकर उससे उस पर झूठा आरोप लगाया। बाद में रामपाल ने थाने पहुंचकर पांचों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। जांच के दौरान शाकिन शोभापुर निवासी भाजपा नेता सत्यप्रकाश यादव का भी नाम प्रकाश में आया। शुक्रवार को क्राइम ब्रांच ने पुलिस के साथ सत्यप्रकाश यादव और उसके भाई किशनपाल यादव को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी कैलादेवी नरेश कुमार सिंह का कहना है कि रामपाल द्वारा दर्ज रिपोर्ट में क्राइम ब्रांच द्वारा जांच में अपहरण की बात सामने आई है। इसमें भाजपा नेता सत्य प्रकाश यादव का नाम भी प्रकाश में आया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed