फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BJP expelled seven people from the party

भाजपा ने सात पदाधिकारियों को पार्टी से किया निष्कासित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
BJP expelled seven people from the party
चंदौसी/बहजोई। अधिकृत प्रत्याशी के विरोध में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने व लड़ाने पर भाजपा ने सात पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी ने पत्र जारी कर पदाधिकारियों के निष्कासन की सूचना दी है।
विज्ञापन

संभल जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के 35 वार्डों में मतदान होना है। भाजपा ने सभी वार्डों में अपने अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए हैं। सभी ने अपना नामांकन पत्र जमा किया और चुनाव में जुटे हैं। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के अतिरिक्त वार्ड संख्या आठ से देवेंद्र चंद्र सैनी, वार्ड संख्या- 12 से सत्यप्रकाश, वार्ड 13/32 से सुशील कुमार सिंह, वार्ड- 21 से राजकुमार यादव, वार्ड- 26 से मदनलाल खड़गवंशी, वार्ड- 28 से पुष्पेंद्र मौर्य ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दर्ज कराया है। इनमें मदनलाल खड़गवंशी भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष, देवचंद्र सैनी मंडल महामंत्री व अन्य पार्टी कार्यकर्ता हैं। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरोध में चुनाव लड़ने व लड़ाने के आरोप में अनुशासनहीनता माना हैं, और सभी को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन

सभी सात लोग पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरोध में चुनाव लड़ रहे हैं और प्रचार कर रहे हैं। अनुशासनहीनता के आरोप में सभी को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। ओमवीर सिंह खड़गवंशी, जिलाध्यक्ष भाजपा संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed