फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bird flu matter in sambhal

बर्ड फ्लू के डर से घट गए मुर्गों और अंडों के दाम, बिक्री हुई धड़ाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
bird flu matter in sambhal
संभल। बर्ड फ्लू से लोग आशंकित हैं। संभल जिले में अंडों और मुर्गों की बिक्री धड़ाम हो गई है। जिले में तीन बड़े और 15 छोटे मुर्गी फार्म हैं। दाम घटने से सबका कारोबार प्रभावित है। वहीं बर्ड फ्लू की जांच के लिए अब तक भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है पर बाजार पर फ्लू के अंदेश का असर बढ़ रहा है। खपत घटने से मुर्गे के दाम 110 रुपये से घटकर 60 रुपये प्रति किलोग्राम रह गए हैं। संभल में एक दिन में 6000-6500 मुर्गों की बिक्री होती थी जो घटकर 1500-2000 की रह गई है। पोल्ट्री फार्म मालिकों को हालात सुधरने का इंतजार है।
विज्ञापन

जिले के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. विनोद कुमार का कहना है कि जिले में बर्ड फ्लू का कोई केस सामने नहीं आया है। लेकिन कानपुर और हरियाणा में बर्ड फ्लू सामने आने के बाद हाई एलर्ट है। मुर्गी फार्मों में जाकर वह खुद जांच करा रहे हैं। उन्होंने सोमवार को संभल जिले के गुमथल रोड, हसनपुर मुंजब्ता और पचाक स्थित मुर्गी फार्म देखे हैं। वहां की स्थिति ठीक पाई गई है। बर्ड फ्लू का कोई मामला जनपद में सामने नहीं आया है। हसनपुर मुजंब्ता स्थित मुर्गी फार्म के संचालक एहसान ने बताया कि अंडे के दाम 50 रुपये क्रेट तक गिरे हैं। मांग भी घटी है। इसी तरह से मुर्गे के दाम भी धड़ाम हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed