{"_id":"65075bf5da4abd0252084434","slug":"bilaspur-branch-team-first-in-group-singing-sambhal-news-c-204-1-chn1001-2392-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: समूह गान में बिलासपुर शाखा की टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: समूह गान में बिलासपुर शाखा की टीम प्रथम
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। भारत विकास परिषद शाखा की ओर से रविवार को सीता रोड स्थित साहू झुन्नी लाल धर्मशाला में प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न शहरों के विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता सांस्कृतिक गीत तथा हिंदी गीत के दो चरणों में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बिलासपुर शाखा की टीम व द्वितीय स्थान पर मैत्री शाखा की टीम और तृतीय स्थान पर मुरादाबाद मैन शाखा की टीम रही। तीनों टीमों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीके अग्रवाल तथा संचालन डॉ. दुर्गा टंडन ने किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय , डॉ. नितिन दालभ, अजय कुमार विश्नोई, निर्मल कुमार मेहता, अलका विश्नोई, डॉ. टीएस पाल, महेश कठेरिया, जयशंकर दुबे, डॉ. टीएस पाल, गुंजन गुप्ता, ममता मौर्य, पूनम अरोरा मौजूद रहे।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में चंदौसी इंटर कॉलेज की टीम जीती
नरौली। नगर पंचायत के सरदार सिंह इंटर कॉलेज में संकुल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य करण सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रतियोगिता में सरदार सिंह इंटर कॉलेज और चंदौसी इंटर कॉलेज चंदौसी के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें चंदौसी इंटर कॉलेज की टीम जीती। इस दौरान जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में मयंक, गोपाल, कौशल, अमन और अंश राघव आदि छात्रों का चयन हुआ। इस अवसर पर हरि प्रसाद, प्रदीप कुमार, कैलाश सिंह, काली चरण यादव, अक्षय शर्मा उपस्थित रहे। संवाद