{"_id":"60d23b1c8ebc3e09ca01dda3","slug":"bike-trampled-two-brothers-riding-bicycles-one-died-chandausi-news-mbd3931676176","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल सवार दो भाइयों को बाइक ने रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल सवार दो भाइयों को बाइक ने रौंदा, एक की मौत
विज्ञापन
धनारी(संभल)। भिरावटी-धनारी मार्ग पर साइकिल में बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरा भाई घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी युवक बाइक छोड़कर फरार हो गया।
थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी निवासी हजारी लाल (48) किसान थे। वे अविवाहित थे। सोमवार को अपने भाई अनेकपाल के साथ धनारी गए थे। रात को करीब नौ बजे दोनों भाई साइकिल से वापस घर जा रहे थे। धनारी-भिरावटी मार्ग पर भैयापुर व आर्थल के बीच सत्संग स्थल के पास बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए बहजोई भेज दिया। वहां हजारीलाल को अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ इलाज के लिए जाते समय हजारी लाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घायल अनेकपाल का निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है। पीड़ित परिवार ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।