{"_id":"61f2f7ad350559597a262b3a","slug":"bike-riding-ncc-cadets-going-to-the-parade-trampled-by-the-vehicle-one-died-sambhal-news-mbd417180867","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेड में शामिल होने जा रहे बाइक सवार एनसीसी कैडेट्स को वाहन ने रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेड में शामिल होने जा रहे बाइक सवार एनसीसी कैडेट्स को वाहन ने रौंदा, एक की मौत
विज्ञापन
संभल। संभल-बहजोई मार्ग पर स्कूल में गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने जा रहे बाइक सवार दो एनसीसी कैडेट्स को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा कैडेट गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को सूचना दी। मौके पर एंबुलेंस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां चिकित्सक ने दूसरे कैडेट्स की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
बहजोई थाना क्षेत्र के गांव करीमपुर घेर निवासी महावीर सिंह का पुत्र राहुल(16) संभल के हिंद इंटर कॉलेज स्कूल में बारहवीं कक्षा का छात्र था और एनसीसी का कैडेट था। उसी गांव का ही सचिन एनसीसी का कैडेट भी है और हिंद इंटर कॉलेज में पढ़ता है। बुधवार की सुबह करीब साढ़े 8 बजे करीब स्कूल में गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए दोनों बाइक पर सवार होकर घर से निकले थे। जैसे ही गांव मुजफ्फरपुर के नजदीक पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राहुल की मौके पर मौत हो गई। जबकि सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर राहगीरों की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने सचिन की भी हालत गंभीर देख कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
हेलमेट लगा होने के बाद भी राहुल के सिर में लगी चोट
बुधवार की सुबह राहुल और सचिन स्कूल जाने के लिए बाइक से निकले थे। बाइक राहुल चला रहा था। राहुल ने घर से ही हेल्मेट पहन लिया था, लेकिन उसके बाद भी जब हादसा हुआ तो राहुल के सिर में चोट लग गई। हादसे के बाद भी हेल्मेट सिर पर लगा हुआ था।
एनसीसी कैडेट को दी गई श्रद्धांजलि
एनसीसी कैडेट की मौत की सूचना मिलने पर उनके साथियों में गम की लहर दौड़ गई। एनसीसी कमांडेंट दिवारी लाल, एनसीसी कैडेट व शिक्षक जिला अस्पताल पहुंचे। जहां एनसीसी कैडेट्स ने दो मिनट का मौन धारण कर राहुल को श्रद्धांजलि दी।