फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike riding miscreants robbed a bike rider by threatening him with a gun

Sambhal News: बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे का भय दिखा कर बाइक सवार को लूटा

Fri, 21 Mar 2025 12:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 21 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants robbed a bike rider by threatening him with a gun

विज्ञापन
गुन्नौर।
थाना क्षेत्र के बदायूं-दिल्ली रोड पर गांव जगन्नाथपुर के निकट बैंक से जेवर व नकदी लेकर आ रहे स्कूटी सवार ग्रामीणों से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटपाट की। जेवर और नकदी ले गए। पुलिस ने आसपास जंगल में कांबिंग की लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बिजुआ नगला निवासी सौदान पुत्र राजेंद्र सिंह अपने दोस्त सोमवीर के साथ बृहस्पतिवार की देर शाम चंदौसी के एक निजी बैंक से एक तोला सोने की चेन और एक तोला सोने की अंगूठी बाइक की डिग्गी में रखकर गांव लौट रहे थे। गुन्नौर क्षेत्र के बदायूं-दिल्ली रोड पर गांव जगन्नाथपुर के पास दूध प्लांट के निकट पहुंचे ही थे। उसी समय पीछे से आए एक बाइक पर सवार तीन हथियार बंद बदमाशों ने बाइक रुकवा ली। मौका पाकर सौदान ने अपना मोबाइल झाड़ियों में फेंक दिया। बदमाशों ने तमंचे का भय दिखा कर जेवर और बाइक सहित जेब में रखे पांच हजार रुपये भी लूट लिए और भाग निकले।
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने झाड़ियों से मोबाइल निकाल कर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास कांबिंग की लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोड पर लगे सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस बदमाशों की तलाश में रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाश काफी पहले से रेकी कर रहे होंगे। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने बताया कि रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कराए जा रहे हैं। हो सकता है आरोपी काफी दूर से पीछा करते आ रहे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed