फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike riding father dies in car collision, son injured

कार की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, बेटा घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bike riding father dies in car collision, son injured
बहजोई। बहजोई-संभल मार्ग पर गांव किसौली के निकट कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। आननफानन घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल मुरादाबाद में उपचार के दौरान पिता ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब दो बजे थाना हयातनगर के गांव बवैना निवासी प्रेमपाल व मोहर सिंह बाइक से गांव से बहजोई की ओर से आ रहे थे। रास्ते में गांव किसौली के निकट कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मुरादाबाद में उपचार के दौरान मोहर सिंह ने दम तोड़ दिया प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र त्यागी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed