{"_id":"61180dd18ebc3edfb5555451","slug":"bike-riding-farmer-trampled-by-uncontrollable-car-died-before-getting-treatment-sambhal-news-mbd399307654","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार किसान को बेकाबू कार ने रौंदा, उपचार मिलने से पहले मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार किसान को बेकाबू कार ने रौंदा, उपचार मिलने से पहले मौत
विज्ञापन
संभल। बाइक सवार ग्रामीण को बेेकाबू कार ने टक्कर मार दी। इसमें ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार को जाते समय मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ लिया। जमकर पिटाई की। साथ ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आरोपी कार चालक को भीड़ से छुड़ाया और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। शनिवार की रात पौने आठ बजे करीब नखासा थाना क्षेत्र के गांव रिठाली निवासी हरिराज सिंह (45) पुत्र सूरज सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब हरिराज सिंह किसी काम से गांव के अड्डे पर बाइक से आए थे।
घर लौटते समय हसनपुर की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण उपचार के लिए संभल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने आरोपी कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह न बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मृतक की पत्नी सुनीता और दो बच्चों का रोरो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक किसान था।