फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike rider saloon operator dies after being hit by tempo

Sambhal News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार सैलून संचालक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Bike rider saloon operator dies after being hit by tempo
बहजोई। टेंपो की टक्कर से बाइक सवार थाना जरीफनगर के गांव देहगवां निवासी सैलून संचालक बब्बू व अजीम घायल हो गए। वहीं, टेंपो चालक गांव रंपुरा निवासी महीपाल को भी चोटें आईं। उपचार के लिए सीएचसी लाने पर चिकित्साधिकारी ने घायल सैलून संचालक बब्बू (30) को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक बब्बू पुणे में सैलून चलाता है। बहन की शादी के लिए 20 अप्रैल को गांव आया था। बृहस्पतिवार को बब्बू अपने साथी अजीम के साथ दोस्त की बहन की शादी में अकबरपुर आया हुआ था। शादी में शामिल होने के बाद गांव लौटते समय गांव मऊ-कठैर के निकट हादसा हो गया और बब्बू की जान चली गई। सैलून संचालक की मौत से परिजनों में गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed