{"_id":"664d2f9d0cc9b6615d0d3bc4","slug":"bike-rider-dies-one-injured-in-collision-with-tractor-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-110331-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
Wed, 22 May 2024 05:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 22 May 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
धनारी/जुनावई (संभल)। क्षेत्र के गढ़ी बिचौला गांव के तिराहे पर मंगलवार को टैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बदायूं निवासी वीरपाल (35) की मौत हो गई। जबकि उसका तहेरे भाई श्रीपाल घायल हो गया। दोनों भाई रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे।
बदायूं जनपद के बिसौली थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी वीरपाल अपने तहेरे भाई श्रीपाल के साथ जुनावई थाना क्षेत्र की रिश्तेदारी में आया था। शाम के समय दोनों भाई बाइक से घर लौट रहे थे। धनारी थाना क्षेत्र के गढ़ी बिचौला गांव के तिराहे पर पहुंचने पर उनकी बाइक नाधा की ओर से आए ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। जबकि मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को बहजोई अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने वीरपाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि श्रीपाल को प्राथमिक उपचार लिए भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने वीरपाल के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। हादसे के बाद वीरपाल के परिजन मोर्चरी पहुंच गए थे।