{"_id":"68dd87dc958a86b6250606df","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-127625-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की जान गई
Thu, 02 Oct 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
असमोली (संभल)। संभल-जोया मार्ग पर गांव दूल्हापुर बंद उर्फ दारापुर के चौराहे पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ज्ञानपुर निवासी राहुल (30) निवासी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी आकाश (28) और अंगद (32) घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव ज्ञानपुर निवासी राहुल, आकाश और अंगद जोया में काम करते हैं। बुधवार को तीन काम करने के बाद बाइक से घर वापस लौट रहे थे। संभल-जोया मार्ग पर गांव दूल्हापुर बंद उर्फ दारापुर के चौराहे पर पहुंचने पर उनकी बाइक में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर भाग गया। घटनास्थल पर एकत्र भीड़ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। जबकि आकाश और अंगद का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।