फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike rider dies after being hit by a car in Bahjoi

Sambhal News: बहजोई में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a car in Bahjoi
बहजोई(संभल)। दोस्त को छोड़कर घर लौट रहे बाइक सवार जिला बदायूं के थाना इस्लामनगर के गांव लश्करपुर ओइया निवासी युवक ओमपाल सिंह राणा (25) की सड़क हादसे में जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच-पड़ताल की। हादसा बहजोई-इस्लामनगर मार्ग पर गांव मिर्जापुर-बाहपुर पट्टी के बीच में बृहस्पतिवार को शाम करीब सवा छह बजे हुआ।ओमपाल के साले गांव जयरोई हयातनगर निवासी सूरजपाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को शाम उसके बहनोई ओमपाल सिंह राणा अपने दोस्त को गांव कान्हू-धामपुर छोड़कर घर वापस लौट रहे थे। तभी बहजोई-इस्लामनगर मार्ग पर गांव मिर्जापुर-बाहपुर पटटी के बीच एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बहनोई गंभीर घायल हो गए। कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, ओमपाल की पत्नी मुनेश कुमारी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, ओमपाल सिंह राणा के चार छोटे बच्चों में तीन बेटियों व एक बेटा है। ओमपाल सिंह खेती करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। प्रभारी इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने बताया कि हादसे की तहरीर पर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed