फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike rider and pedestrian died in road accident

Sambhal News: सड़क हादसे में बाइक सवार और राहगीर की मौत

Sun, 10 Aug 2025 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 10 Aug 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Bike rider and pedestrian died in road accident
संभल। नखासा थाना क्षेत्र में हसनपुर मार्ग पर गांव गेलुआ में शनिवार की सुबह करीब 10.30 बजे बाइक से टकराकर गांव गुलालपुर निवासी हरस्वरूप (70) की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार गांव गेलुआ निवासी विकुल देवल (27) की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। रक्षाबंधन के पर्व पर दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

हरस्वरूप के परिजनों ने बताया कि वह गंगा स्नान करने के लिए अमरोहा के तिगरीधाम गए थे। गांव गेलुआ में ऑटो से उतकर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान हसनपुर की ओर से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसमें मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर, विकुल के परिजनों ने बताया कि वह देहपा किसी काम से गए थे। घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दम तोड़ दिया। विकुल की शादी छह वर्ष पहले रूपाली से हुई थी। पांच वर्षीय बेटी भवी है। परिजनों ने बताया कि विकुल अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। मेहनत मजदूरी कर परिवार की गुजर करता था। विकुल की मौत से मां सर्वेश और दादी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed