फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike rally organised to create awareness about cleanliness

Sambhal News: बाइक रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bike rally organised to create awareness about cleanliness
संभल। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नगर पालिका द्वारा विभिन्न स्कूलों, सार्वजनिक स्थानों और संगठनों के साथ जुड़कर स्वच्छता शपथ का वृहद कार्यक्रम किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

नगर पालिका कार्यालय से बुधवार को सुबह स्वच्छता बाइक रैली भी निकाली गई। इसमें विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। बाइक रैली को ईओ नगर पालिका डॉ. मणिभूषण तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली शंकर कॉलेज चौराहा, रोडवेज बस अड्डा, चंदौसी चौराहा पहुंची। वहां लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। चंदौसी चौराहा से बाइक रैली वाजिदपुरम तक गई। इस बीच स्वच्छता को लेकर नारे लगाए गए। लोगों से स्वच्छता ही सेवा में जुड़ने का आह्वान किया। बाइक रैली फिर से चंदौसी चौराहा होते हुए चौधरी सराय चौराहा पर सेल्फी प्वाइंट तक गई। वहां भी लोगों को जागरूक करके बाइक रैली चौधरी चरण सिंह पार्क से होते हुए सूर्यकुंड मंदिर होते हुए नगर पालिका आकर समाप्त हुई। बाइक रैली में अजय शर्मा, राजकुमार शर्मा और नगर पालिका के कर्मचारी शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed