फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike jumps on speed breaker and collides with tempo, one dead, 12 injured

Sambhal News: स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलकर टेंपो से भिड़ी, एक की मौत, 12 घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Bike jumps on speed breaker and collides with tempo, one dead, 12 injured
सरायतरीन(संभल)। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव भवन में स्थित निर्माणाधीन पुलिस चौकी के सामने सोमवार रात 11 बजे स्पीड ब्रेकर से उछलकर बाइक टेंपो से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गणेश यादव (18) निवासी किसौली की मौत हो गई। वह बहजोई से दोस्तों के साथ कल्कि महोत्सव देखकर वापस घर लौट रहा था। वहीं, टेंपो सवार तीन महिलाएं समेत 12 लोग भी घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव किसौली निवासी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि सोमवार रात करीब 7:30 बजे बेटा गणेश खाना खाने के बाद अपने तीन दोस्तों के साथ बाइक लेकर बहजोई में चल रहे कल्कि महोत्सव में चला गया। बहजोई से वापस लौटते समय गांव भवन में टेंपो और बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि टेंपो चालक वीरपाल सागर निवासी किसौली, ममता देवी, भावना, कल्पना, पूरन, मुन्नी देवी और बदायूं जिले के थाना बिसौली क्षेत्र के गांव मंजन जोड़ी निवासी पिंकी, प्रदीप व दो वर्षीय अंश और संजू, गांव अतरासी निवासी सचिन व जोजान घायल हो गए। घायलों को अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन

0000
गांव किसौली निवासी ओमपाल सागर ने बताया कि छोटा भाई वीरपाल सागर बहजोई में परिवार के साथ रहकर टेंपो चलाता है। सोमवार को गांव के ही सरवन की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ गांव आए थे। खाना खाने के बाद परिवार, बहन, बहनोई और परिवार के ही करीब 12 लोग टेंपो में सवार होकर बहजोई जा रहे थे। गांव भवन में रात 11 बजे हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था। मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। घटना की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। टेंपो और बाइक को कब्जे में ले लिया है।
-संत कुमार, थाना प्रभारी, बहजोई
000

इंटर की पढ़ाई के बाद देश सेवा का सपना रह गया अधूरा
गांव किसौली निवासी गणेश यादव की मां कश्मीरा देवी रोते हुए बता रही थी कि बेटा इंटर की पढ़ाई के साथ-साथ अग्निवीर की भी तैयारी कर रहा था। इंटर पास करने के बाद अग्निवीर की भर्ती में आवेदन करता। बचपन से ही देश सेवा में जाने के लिए प्रेरित रहता था लेकिन इससे पहले ही हादसे में बेटे की जान चली गई। बेटा चार बहन भाइयों में तीसरे नंबर का था।
0000
सगी चचेरी बहन की डोली उठने से पहले ही तहेरे भाई की उठी अर्थी
गांव किसौली निवासी गणेश यादव की सगी चचेरी बहन मोनी की एक नवंबर को शादी होनी थी। परिवार में शादी की तैयारी भी बड़ी तेजी से चल रही थी। शादी के कार्ड सोमवार को ही छपकर घर पर आए थे। बहन की बरात घर पर आने से पहले ही मोनी के तहेरे भाई की हादसे में मौत हो गई। गणेश की सगी चचेरी बहन मोनी रो-रोकर बुरा हाल है। बहन की डोली उठने से पहले ही तहेरे भाई की अर्थी उठ गई।
0000
एक बाइक पर सवार थे तीन, हेलमेट भी नहीं
ग्रामीणों का कहना है कि गांव किसौली निवासी गणेश यादव अपने तीन दोस्तों के साथ एक ही बाइक पर गया था। हेलमेट भी नहीं था। जब टेंपो और बाइक की भिड़ंत हुई तो टेंपो में लगे शीशा चकनाचूर और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

0000
छात्र की मौत पर दुख जताया, स्कूल में रहा अवकाश
गांव किसौली में स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में गणेश इंटरमीडिएट का छात्र था। गणेश यादव की मौत हो जाने के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शकील अहमद ने सरस्वती वंदना के बाद आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कराया। बाद में यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान करते हुए स्कूल में अवकाश रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed