फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike hit a tree due to puncture, woman died, three injured

पंचर होने पर पेड़ से जा टकराई बाइक, महिला की मौत, तीन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bike hit a tree due to puncture, woman died, three injured
जुनावई। थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाइवे पर तेज रफ्तार जा रही बाइक पंचर होने पर असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। छह साल की बच्ची सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के गंगावास निवासी धंता देवी (48) पत्नी गंगावासी, देवेंद्र कुमार (20) पुत्र गंगावासी, श्रीवती देवी (28) पुत्री गंगा वासी, नैंसी छह वर्ष पुत्री रामसेवक एक बाइक पर सवार होकर बदायूं जनपद के थाना जरीफनगर क्षेत्र के मदारपुर में दुल्हन की मुंह दिखाई करने जा रहे थे। बदायूं-मेरठ हाइवे पर रविवार की दोपहर दो बजे गांव कादराबाद के पास अचानक बाइक में पंचर होने से संतुलन बिगड़ गया और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने महिला धंता देवी को जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। वहीं देवेंद्र कुमार, श्रीवती देवी व नैंसी की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। परिजन सूचना मिलने पर सीएचसी जा पहुंचे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed