फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike collides with electric pole, youth dies

बिजली पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with electric pole, youth dies
धनारी (संभल)। थाना क्षेत्र के वहीपुर-भकरौली मार्ग पर सड़क किनारे बिजली पोल से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक अविवाहित बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव सिरौरा काजी निवासी अशोक कुमार (45) सोमवार की दोपहर किसी कार्य से धनारी थाना क्षेत्र के गांव वहीपुर आया था। दोपहर दो बजे बाइक से भकरौली होते हुए अपने गांव जा रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए गुन्नौर सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सक ने देखते ही युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन भी सीएचसी पहुंच गए और युवक के शव पर विलाप करने लगे। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक नशे की हालत में था। मृतक अविवाहित बताया जा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed