फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bijli line men falt

लाइनों में फाल्ट होने से 65 गांवों में छाया अंधेरा

Fri, 19 Aug 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Fri, 19 Aug 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
बारिश के चलते लाइन में फाल्ट हुआ है। बिजली विभाग के अभियंता फाल्ट तलाशने में लगे हुए हैं लेकिन देर रात्रि तक सफलता नहीं मिल सकी। इस बीच पंवासा और लखौरी बिजली सब स्टेशन से जुड़े 65गांवों में अंधेरा छाया हुआ है।  
विज्ञापन



लखौरी और पवांसा सब स्टेशनों से बिजली आपूर्ति बुधवार की रात्रि से ठप हो गई है। इससे इन दो सब स्टेशनों से जुड़े 65 गांव प्रभावित हो गए हैं। इन गांवों अंधेरा छा गया है। किसानों से लेकर आम आदमी तक की जिंदगी प्रभावित हो गई है। एक लाख से अधिक लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन असली के जिला महासचिव संजीव गांधी ने बिजली अभियंता से इस मामले में शिकायत की है। उनका कहना  है कि गांव की लाइनों की समय पर मरम्मत नहीं होती है। न ही लाइनें ठीक करने के लिए स्टाफ है जिसका खामियाजा उपभोक्ता भुगत रहे हैं। वहीं भाकियू के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बिजली लाइन ठीक होने में देरी पर आक्रोश जाहिर किया है। उन्होंने फाल्ट ठीक करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियंता बोले-
संभल(ब्यूरो)। बिजली विभाग के संभल के सहायक अभियंता सुशील कुमार ने लखौरी की बिजली लाइन के बारे में जानकारी दी है। उनका कहना है कि लाइन में फाल्ट नहीं मिलने की वजह से आपूर्ति बाधित है। इस फाल्ट को ठीक करने के लिए शुक्रवार को दिन में काम होगा। वहीं चंदौसी से पंवासा में आपूर्ति ठप होने के बारे में चंदौसी डिवीजन के सहायक अभियंता का कहना है कि बारिश की वजह से फाल्ट हुआ है। संभल चंदौसी मार्ग पर एक तालाब है जहां पर लाइन में फाल्ट होने का अंदेशा है। तालाब में पानी अधिक होने की  वजह से फाल्ट ठीक नहीं हो सका है। इस पर शुक्रवार को कोई व्यवस्था करके फाल्ट तलाशा जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed