{"_id":"5f9886d88ebc3e9b8d70819a","slug":"big-patients-in-chandausi-hospital-chandausi-news-mbd3675693112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम बदलते ही खांसी और बुखार के मरीज बढ़े, अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम बदलते ही खांसी और बुखार के मरीज बढ़े, अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़
विज्ञापन
संभल। मौसम के बदलने के साथ ही खांसी और बुखार के मरीज बढ़ने शुरू हो गए हैं। इसी के चलते सरकारी अस्पताल से लेकर निजी अस्पतालों तक मरीजों की भीड़ लगी है। चंदौसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर काफी संख्या में मरीज पहुंचे। इस दौरान दोपहर 12 बजे करीब चिकित्सक की कुर्सी खाली पड़ी मिली। मरीज दवाई लेने के लिए इंतेजार करते दिखाई दिए। मंगलवार को चंदौसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में 168 मरीज दवाई लेने पहुंचे।
इन मरीजों में सबसे ज्यादा मरीज खांसी, बुखार और खुजली के थे। जिन्हें चिकित्सक ने दवाई देने के साथ ही बचाव के तरीके बताए। दरअसल अक्तूबर के तीसरे सप्ताह से सुबह और शाम की सर्दी होनी शुरू हो गई है। मौसमी बदलाव के साथ ही स्वास्थ्य का मिजाज भी लोगों का बदलना शुरू हो गया है। लोग एहतियात कम कर रहे हैं और इसी के चलते बीमार हो रहे हैं।
डा. योगेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को ओपीडी में खांसी, बुखार और खुजली के मरीज ज्यादा पहुंचे। मरीजों को बचाव के तरीके बताए गए हैं। जिन मरीजों केे बुखार मिला है उनकी कोविड जांच भी कराई गई है। खांसी और अन्य रोगों से पीड़ित मरीजों को उबले पानी पीने के लिए कहा है। बाहर की चीजें खाने से परहेज के लिए बताया गया।