फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bharat natyam

भरत नाट्यम की प्रस्तुति से मन मोहा 

Tue, 17 May 2016 01:07 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल Updated Tue, 17 May 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
bharat natyam
चंदौसी में लवकुश एकेडमी में परीक्षा के दौरान भरत नाट्यम पेश करतीं छात्राएं।
प्रयाग संगीत समिति की ओर से लवकुश डांस एकेडमी चंदौसी में भरतनाट्यम की वार्षिक मुख्य परीक्षा आयोजित की गई। इसमें युवतियों ने भरतनाट्यम की शानदार प्रस्तुति से प्राचीन नृत्य विधा की अनुभूति करा दी। मनमोहक नृत्य देखकर इलाहाबाद से आए परीक्षक भी स्तब्ध रह गए। मौजूदा दौर में पाश्चात्य सभ्यता के अंधानुकरण से एक ओर जहां युवा आधुनिक नृत्य की ओर आकर्षित हो रहा है, वहीं, भारतीय मूल की इस नृत्य विधा को सभ्य, शालीन और आत्मिक सुख की अनुभूति कराती है।
विज्ञापन


इस शैली को जीवंत रखते हुए लवकुश डांस एकेडमी की छात्राओं की प्रस्तुति को सराहा गया। नृत्य प्रशिक्षिका डा. कविता गुप्ता की देखरेख में भरत नाट्यम नृत्य की परीक्षा में 35 छात्राओं ने भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत किया। अड़बू, शब्दम, वर्णम, अलारिपु, तिल्लाना आदि की कुशल व नयनाभिराम प्रस्तुति से परीक्षण भी झूम उठे। छात्राओं ने क्रियात्मक खंड का ही शानदार प्रदर्शन नहीं किया, बल्कि मौखिक परीक्षा में बेबाक उत्तर दिए। इस मौके पर व्यवस्थापक अरविंग गर्ग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed