फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bhakiyu will organize a fierce agitation at the district headquarters on July 22

22 जुलाई को जिला मुख्यालय पर उग्र आंदोलन करेगी भाकियू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu will organize a fierce agitation at the district headquarters on July 22
धनारी। भारतीय किसान यूनियन की गांव मोलनपुर में हुई पंचायत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया गया। भाकियू द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर 22 जुलाई को जिला मुख्यालय पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें आसपास क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने सदस्यता ग्रहण की। सभी को नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई और संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। पंचायत को संबोधित करते भाकियू पदाधिकारी संजीव यादव ने कहा कि सात माह से गाजीपुर बार्डर पर किसान तीन कृषि कानून की वापसी की मांग को लेकर बैठे है। मगर सरकार किसानों की मांग स्वीकार नहीं कर रही है। इसलिए किसानों को एकजुट होने का समय आ गया।
विज्ञापन

प्रत्येक गांव से 20 केिसान एक ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर गाजीपुर बार्डर पर दस दिन के लिए पहुंचेंगे। 22 जुलाई को जनपद में कई समस्याओं को लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। सभी किसान आंदोलन में जरुर शामिल हो। किसान कई मांगपों को लेकर बहजोई स्थित जिला मुख्यालय पर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed