{"_id":"67a515418d00ff79a60f762d","slug":"bhakiyu-tikaits-protest-at-junawai-police-station-tomorrow-sambhal-news-c-204-1-chn1001-117416-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: भाकियू टिकैत का जुनावई थाने पर प्रदर्शन कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: भाकियू टिकैत का जुनावई थाने पर प्रदर्शन कल
विज्ञापन
जुनावई। किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत ने बृहस्पतिवार को गांव अजीजपुर में पंचायत का आयोजन किया। जिसमें वक्ताओं ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि जुनावई थाने में बिचौलियों का बोलबाला है, जिस कारण किसानों की शिकायतों को नहीं सुना जा रहा है। जिसके चलते संगठन आठ फरवरी को जुनावई थाने पर आंदोलन करेगा।
पंचायत में प्रदेश प्रमुख महासचिव विजेंद्र सिंह यादव एवं मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी और जिला अध्यक्ष मनपाल सिंह यादव रहे। पंचायत में प्रदेश प्रमुख महासचिव ने बताया कि वर्तमान समय में किसान की दशा बहुत खराब हो चुकी है। शासन व प्रशासन किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है। बताया कि छुट्टा पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इससे किसान आर्थिक रूप से कमजोर हो रहा है। फिर भी प्रशासन इन आवारा पशुओं को गोशाला में व्यवस्थित नहीं कर रहा।
मंडल अध्यक्ष ने बताया कि जुनावई थाने में किसानों की कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। इसलिए आठ फरवरी को थाने पर आंदोलन किया जाएगा। अध्यक्षता ऋषिपाल सिंह और संचालन मुकेश यादव ने किया। इस दौरान देशराज सिंह, जबर सिंह, चंद्रपाल सिंह, दिनेश कुमार, केपी यादव, अमर सिंह राजपूत, डा. पूरेंद्र सिंह, नेत्रपाल सिंह, मुनेंद्र, चरण सिंह नेता, जगदीश, ओमप्रकाश, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।