फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bhakiyu roared at ADM office to demand fertilizer

Sambhal News: खाद की मांग के लिए एडीएम कार्यालय पर गरजी भाकियू भाकियू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu roared at ADM office to demand fertilizer
संभल में खाद की समस्या पर प्रदर्शन करते किसान। संवाद - फोटो : संभल
संभल। खाद की समस्या को लेकर बुधवार को भाकियू असली के कार्यकर्ता किसानों के साथ जुलूस के रूप में एडीएम कार्यालय पहुंचे और बुलडोजर व ट्रैक्टरों पर चढ़कर जमकर नारेबाजी की। बाद में एसडीएम को ज्ञापन देकर खाद वितरण कराने समेत कई मांगें उठाईं। किसानों के आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। भाकियू असली के आह्वान पर बुधवार को किसान हसनपुर मार्ग पर स्थित मंडी समिति पर जुटे। दोपहर करीब 12.15 बजे किसान जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए चौधरी सराय, मोहल्ला नाला, मोहल्ला हल्लू सराय, यशोदा चौराहा, चंदौसी चौराहा होते हुए एडीएम कार्यालय परिसर पहुंचे। जुलूस में करीब 100 ट्रैक्टर शामिल रहे, जिनपर बैठे किसान नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने ने कहा कि संभल में किसानों को रासायनिक खाद की किल्लत बनी है। वितरण केंद्रों पर रासायनिक खाद मौजूद हैं लेकिन बेतरतीब वितरण व्यवस्था से किसानों में रोष है। जिम्मेदार कृषि विभाग और सहकारिता विभाग उदासीन बना है। यहां पहुंचे एसडीएम विकास चंद्र को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें जिले की सहकारी समितियों पर भेदभाद पूर्ण तथा दोषपूर्ण वितरण व्यवस्था के स्थान पर खाद की समान वितरण व्यवस्था कराने की मांग की गई। वृद्ध एवं अशक्त किसानों व दिव्यांग किसानों के लिए अलग से व्यवस्था कराने, रासायनिक खाद वितरण व्यवस्था कृषि विभाग की देखरेख में कराने, निजी रासायनिक खाद विक्रेताओं द्वारा यूरिया खाद के साथ अन्य उत्पाद जबरन देने पर रोक लगाने, विद्युत विजीलेंस द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं पर छापेमारी पर अंकुश लगाने, ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति शेड्यूल के अनुसार कराने, जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार को लेकर कार्रवाई करने की मांग उठाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव, पउप्र. प्रभारी चौधरी संजीव गांधी, ऋषभ चौधरी, आशिक रजा, ऋषिपाल सिंह, जयवीर सिंह यादव, सुलेमान, अनीस अहमद, दिलशाद, मोहम्मद वसीम आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed