फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bhakiyu raised the issue of unannounced power cuts and shortage of fertilizers

Sambhal News: भाकियू ने उठाया अघोषित बिजली कटौती और खाद की किल्लत का मुद्दा

Thu, 17 Jul 2025 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 17 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu raised the issue of unannounced power cuts and shortage of fertilizers
धनारी (संभल)। गांव पतरिया में बुधवार को भाकियू अराजनैतिक की पंचायत हुई, जिसमें भाकियू पदाधिकारियों ने अघोषित बिजली कटौती और खाद का मुद्दा उठाया। साथ ही तहसीलदार को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि ब्लॉक जुनावई के बिजलीघर से करीब 280 गांव जुड़े हैं। इस बिजली घर पर क्षमता से अधिक लोड है। इसके चलते बिजलीघर से जुड़े गांव बिजली समस्या से जूझ रहे हैं। किसी भी समय इन गांव में विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है। बिजली न मिलने से किसान धान की फसल को पानी न लगा पा रहे हैं। इससे फसल खराब होने का डर किसानों को सता रहा है। जबकि नौ प्रस्तावित नए बिजलीघरों के निमार्ण पर विभाग का कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

कहा कि सहकारी और निजी दुकानों पर डीएपी उपलब्ध नहीं है। यूरिया भी नहीं मिल रहा है। इससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर इन दोनों समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो जल्द ही आंदोलन किया जाएगाा। इस मौके पर अंकित चौधरी, दिनेश शर्मा, राकेश प्रधान, संजीव यादव, रमेश चंद्र शर्मा, कौशल कुमार, रौदाश यादव, सत्यपाल सिंह, चरण सिंह, रामनिवास यादव, सोमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed