{"_id":"613673e18ebc3e2f73030c04","slug":"bhakiyu-asli-submitted-a-memorandum-to-the-sdm-against-the-dhanari-police-by-the-officials-chandausi-news-mbd401752038","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू असली ने पदाधिकारियों ने धनारी पुलिस के खिलाफ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू असली ने पदाधिकारियों ने धनारी पुलिस के खिलाफ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। भारतीय किसान यूनियन असली के पदाधिकारियों ने थाना पुलिस पर अन्याय पूर्ण कार्य करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें भाकियू पदाधिकारियों ने पुलिस के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। भाकियू असली के राष्ट्रीय प्रमुख सचिव ऋषिपाल सिंह यादव ने कहा कि पुलिस किसानों के साथ अन्याय पूर्ण तरीके से काम कर रही हैं। जिससे सरकार की छवि खराब हो रही है।
क्षेत्र में पुलिस द्वारा छोटे किसानों का शोषण किया जा रहा है। थाने पहुंचने वाले किसानों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों पर बालू खनन का आरोप लगाकर उनका शोषण किया जाता है। थाना परिसर में गोशाला चलाई जा रही है, जबकि पशुओं को खाने को चाराच नहीं मिल रहा है।
वह पशु खेतों में जाकर किसानों की फसल को उजाड़ रहे हैं। उन्होंने एसडीएम से थाना पुलिस की जांच कराने की मांग की। अन्यथा की स्थिति में भाकियू असली के के पदाधिकारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर मोरध्वज यादव, राजवीर सिंह, दिलीप कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, सूरजपाल, नेत्रपाल सिंह, जाकिर हुसैन, जसपाल सिंह आदि मौजूद रहे।