{"_id":"6112d3bd8ebc3ef404327853","slug":"bhakiyu-asli-contacted-the-farmers-regarding-the-mahapanchayat-sambhal-news-mbd398858123","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली सितंबर को होने वाली महापंचायत को लेकर भाकियू असली ने किसानों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली सितंबर को होने वाली महापंचायत को लेकर भाकियू असली ने किसानों को किया जागरूक
विज्ञापन
संभल। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली के पदाधिकारियों ने गांव-गांव घूमकर आगामी महापंचायत को लेकर किसानों से संपर्क किया। मंगलवार को भाकियू अराजनैतिक असली के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुसापुर, रायपुर, रसूलपुर धतरा आदि गांवों में जाकर किसानों से संपर्क करते हुए पहली सितंबर को होने वाली महापंचायत में सभी ग्रामीणों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया है।
इस दौरान गांव रसूलपुर धतरा निवासी बलवीर सिंह ने भाकियू असली के पदाधिकारियों को बताया कि उनका बैंक खाता प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में है। उसके खाते से 4 लाख 83 हजार रुपये निकाले गए हैं। कहा कि गांव सिंहावली निवासी उर्मिला के खाते से भी 97 हजार 5 सौ रुपये गायब होने की शिकायत मिली है। शिकायत पर भाकियू असली के पदाधिकारी व कार्यकर्ता संभल स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन किया।
इस दौरान उन्होंने प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर किसानों की गायब हुई रकम को वापस दिए जाने की मांग की है। साथ ही दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। कार्रवाई न होने पर आंदोलित होने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
इसी क्रम में भाकियू अराजनैतिक असली के पदाधिकारियों ने कहा कि मंगलवार को मध्य गंगा नहर के कार्यालय पर होने वाले आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, चौधरी संजीव गांधी, जयवीर यादव, सुलेमान, दिनेश सिरोही, होशियार सिंह, अर्जुन सिंह, हफीज, सत्यवीर सिंह, रविंद्र सिंह, राजीव सिंह, अनीस तुर्की, महेश सिंह, दिलशाद आदि मौजूद रहे।