फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bhai ko goli mari

रिश्ता तोड़ने पर लड़की के भाई को गोली मारी

Fri, 10 Mar 2017 02:33 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 10 Mar 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
bhai ko goli mari
file photo - फोटो : अमर उजाला
लड़की पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया तो लड़का पक्ष हमलावर हो गया। लड़की के सगे भाई को घर में घुसकर गोली मारी गई। भाई की हालत गंभीर है। उस मुरादाबाद रेफर किया गया है। इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


घटना के बाद से आरोपी भागे हुए हैं। पुलिस की उनकी तलाश कर रही है, लेकिन सुराग नहीं लगा है। नगर के मोहल्ला गैरतपुर निवासी अफसाना की बेटी का रिश्ता मोहल्ले के ही शेरे अफगन पुत्र महमूद उल हसन के घर से आया था। अफसाना ने रिश्ते से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में विवाद चला आ रहा है। अफसाना के अनुसार बुधवार की रात 11.30 बजे शेरे अफगन अपने भाई जकी और नूर के साथ अफसाना के घर पहुंचा। घर पहुंचते ही गाली गलौज शुरू कर दी। इसका अफसाना के बेटे फरहान ने विरोध किया, तो उसे तमंचे से गोली मार दी। गोली पेट में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर की आवाज सुनकर मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। थानाध्यक्ष संजय प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपियों के तलाश में दबिश दी, लेकिन आरोपी नहीं मिले। डाक्टर ने फरहान की हालत गंभीर देखते हुए मुरादाबाद रेफर कर दिया।



परिजनों के अनुसार घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद से परिजन परेशान हैं। पुलिस ने अफसाना की तहरीर पर शेरे अफगन, जकी और नूर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। अभी हमलावरों का सुराग नहीं लगा है। आरोपी घर पर भी कोई नहीं है। आसपास के लोग हतप्रभ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed