फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bhagat Singh, Sukhdev and Rajguru remembered on death

शहीदी दिवस पर याद किए गए भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bhagat Singh, Sukhdev and Rajguru remembered on death
संभल। शहीदी दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को याद किया गया। शैक्षिक संस्थानों व विभिन्न संगठनों ने देश की आजादी के लिए प्राणों का बलिदान देने वाले इन शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

बुधवार को नगर एमजीएम महाविद्यालय में डा. अनुभा गुप्ता के नेतृत्व में शहीदी दिवस पर विचार गोष्ठी हुई। अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर डा. योगेंद्र सिंह ने की। मुख्य वक्ता डा. इमरान खान ने कहा अंग्रेजी सरकार ने जिन्हें विद्रोही व देशद्रोही समझा, वह भारत के सच्चे सपूत व सच्चे हीरो थे। डा. पूजा गुप्ता ने कहा कि इंकलाब जिंदाबाद नारे का उद्देश्य बम और तलवार नहीं बल्कि पूंजीवादी युद्ध की मुसीबत का अंत करना था। नगर के हल्लू सराय स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर शहीद भगत की प्रतिमा के अनावरण के बाद शहीदी दिवस युवा शक्ति ब्लड डोनर्स टीम की ओर से लोकतंत्र सेनानी के नेतृत्व में पुष्प अर्पित कर मनाया गया। अध्यक्षता डीएन शर्मा व संचालन चौधरी खिलेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान सरदार मनमोहित सिंह, हरेंद्र सिंह रिंकू, भारत सिंह यादव, विजय शर्मा, अशोक गर्ग, शिल्पी गुप्ता आदि रहे। विश्व हिंदू शक्ति के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार के नेतृत्व में वक्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि देकर शहीदी दिवस मनाया। प्रदेश अध्यक्ष अक्षित अग्रवाल ने हनुमान चालिसा का पाठ कराया। इस दौरान संजीव राजपूत, अमरजीत सागर, अतर सिंह, मोनू सरसौदे, कुमारी अंजली, कुमारी लक्ष्मी, अमित, रजनीश, अभिनव, मुनीश, निखिल, जयदेव, अभिषेक, अंकुर आदि मौजूद रहे। असमोली में विकास विकलांग सेवा समिति की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। इस दौरान आस मोहम्मद, जाने आलम, ओम प्रकाश, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed