फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Benefits of schemes to every eligible: Bhanudev

योजनाओं का प्रत्येक पात्र को मिले लाभ : भानुदेव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Benefits of schemes to every eligible: Bhanudev
चंदौसी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एसएम डिग्री कॉलेज में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विधिक मेगा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के चिह्नित लाभार्थियों प्रमाणपत्र दिए गए। मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश भानु देव शर्मा ने कहा कि योजना आमजन के कल्याण के लिए संचालित की जाती हैं। प्रत्येक पात्र को उसका पूरा लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन

मेगा शिविर में जनपद न्यायाधीश भानुदेव शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ऐसे लोगों की मदद करता है, जिन्हें आर्थिक समस्या के चलते न्याय नहीं मिलता है। गरीब व पात्र लोगों की प्राधिकरण निशुल्क सुनवाई की व्यवस्था कराता है। उन्होंनेे इस दौरान समाज कल्याण विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी लोगों को प्रमाणपत्र दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संबंधित अधिकारियों ने जनकल्याणकारी योजनाओं व न्यायाधीशों ने विधिक सेवा में अधिकारों की जानकारी दी और जागरूक किया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी लोक अदालत/सिविल जज सीनियर डिवीजन बबिता पाठक ने बताया कि आजादी अमृत महोत्सव कार्यक्रम के समापन पर 14 नवंबर को जिला न्यायालय परिसर, बाह्य न्यायालय संभल एवं गुन्नौर परिसर से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इस मौके पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश निर्भय नारायण राय, सिविल जज सीनियर डिवीजन मयंक त्रिपाठी, एसीजेएम विरेक अग्रवाल, एसडीएम राजपाल सिंह, तहसीलदार दीपक कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed