फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   behosh huyi ladki

दहेज के लिए तोड़ा रिश्ता  तो बेहोश हुई लड़की

Mon, 12 Sep 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Mon, 12 Sep 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सरायतरीन के भालेभाज खां निवासी  एक परिवार ने अपनी बेटी का रिश्ता चंदौसी के गोलागंज निवासी एक परिवार से तय किया था। रिश्ता एक वर्ष पहले तय किया गया था। शादी का तारीख तय करने के लिए एक बड़ी दावत दी गई थी। इसमें चार पांच सौ लोगों को दावतनामा भेजा गया।

रविवार को दावत होनी थी और लड़के वालों को रविवार को दोपहर आना था। लड़के वाले देरी कर रहे थे। इस पर लड़की वालों ने बिचौलिए को फोन किया। इसके बाद पता लगा कि दहेज और हैसियत को लेकर बात अटक गई है। जैसे ही यह जानकारी लड़की को हुई। उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


वह बेहोशी हालत में आ गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल के डाक्टर जितेंद्र ने बताया कि लड़की डिप्रेशन का शिकार हुई है। धीरे-धीर ठीक हो जाएगी।  उन्होंने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद लड़की को घर भेज दिया गया है। इस मामले में तहरीर सरायतरीन के चौकी इंचार्ज को दी गई। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed