{"_id":"5706b4144f1c1b5128c81253","slug":"be-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति रहें सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति रहें सतर्क
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Fri, 08 Apr 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी में जायंट्स ग्रुप ऑफ सखी-सहेली के शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण करते चिकित्सक।
विज्ञापन
जायंटस ग्रुप आफ सखी सहेली द्वारा आयोजित शिविर में डाक्टरों ने महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें बदलते मौसम में बच्चों और महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति बेहद सतर्क रहने की सलाह दी गई।
सीकरी गेट स्थित एक प्रतिष्ठान पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डा. सौरभ अग्रवाल ने सभी का चेकअप किया। अधिकांश बच्चों में उन्होंने कहा सलाह देते हुए कहा कि बीमारियों से बचाव के लिए साफ सफाई रखना जरूरी है।
इसके लिए लोग अपने घर व उसके आसपास गंदा पानी इकट्ठा न होने दें। जिससे मच्छरों का प्रकोप न हो सके क्योंकि मच्छर काटने से मलेरिया की बीमारी को बढ़ावा मिलता है। बदलते मौसम में महिलाओं को भी बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है। शिविर में रेखा अग्रवाल, भावना गुप्ता, मोहिनी, सीमा वर्मा, लक्ष्मी सिंधी, मधुपमा वार्ष्णेय, विजय लक्ष्मी कालिया, रंजना शर्मा ने सहयोग किया।