फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bathing on month full moon in ganga

माघ पूर्णिमा पर राजघाट के गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Bathing on month full moon in ganga
बबराला के राजघाट स्थित गंगा घाट पर माघ पूर्णिमा पर गंगा में स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : CHANDAUSI
बबराला/चंदौसी। राजघाट के गंगा घाट पर माघ पूर्णिमा पर्व पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंच गंगा स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। माघ पूर्णिमा के चलते गंगा स्नान करने दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे। गंगा घाट पर मेला में लगी दुकानों से महिला व बच्चों ने अपनी पसंद का सामान, खिलौने खरीदे। गंगा घाट पर भंडारों में पहुंच श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। माघ पूर्णिमा पर चंदौसी से भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंच स्नान किया।
विज्ञापन

माघ पूर्णिमा को गंगा स्नान का महत्व माना जाता है। शनिवार को माघ पूर्णिमा होने पर आसपास क्षेत्रों सहित अन्य जनपदों से काफी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने को राजघाट पहुंचे। सुबह चार से ही लोगों ने गंगा में डुबकी लगाना प्रारंभ कर दिया। सुबह छह से नौ बजे तक गंगा तट पर श्रद्धालुओं की संख्या हजारों में थी। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर घर-परिवार की खुशहाली की गंगा मां से प्रार्थना की। इसके बाद दान पुण्य किया। गंगा घाट पर कई लोगों द्वारा भंडारों का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालु गंगा स्नान के उपरांत जाकर प्रसाद ग्रहण कर रहे थे।
विज्ञापन

गंगा घाट के पास खाली स्थान पर मेले का आयोजन किया गया था। जिसमें महिलाओं व बच्चों ने पहुंच अपनी-अपनी पसंद का सामान खरीदा। गंगा घाट पर बच्चों का मुंडन व कंछिदन संस्कार भी कराया गया। गंगा स्नान करने को श्रद्धालु निजी वाहन, प्राइवेट बस व ट्रैक्टर-ट्राली से राजघाट पहुंचे। चंदौसी से माघ पूर्णिमा के अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने राजघाट स्थित गंगा घाट पर पहुंच स्नान किया। शनिवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं का निजी व प्राइवेट वाहनों से राजघाट जाने का क्रम प्रारंभ हो गया। श्रद्धालु प्राइवेट बस स्टैंड पर खड़ी बसों में सवार होकर व निजी वाहनों में सवार होकर राजघाट पहुंचे। यहां राजघाट स्थित गंगा घाट पर पहुंच श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया और घर-परिवार के सुख समृद्धि की प्रार्थना की। चंदौसी से गंगा स्नान करने को श्रद्धालुओं के जाने का क्रम दोपहर तक जारी बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed