फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Basic teachers were honored in the ceremony

Sambhal News: समारोह में बेसिक शिक्षकों को किया सम्मानित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Basic teachers were honored in the ceremony
​शिक्षकों को किया सम्मानित। - फोटो : ​शिक्षकों को किया सम्मानित।
बहजोई। कलक्ट्रेट सभागार में मुख्य अतिथि व जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति की ओर से समारोहपूर्वक शिक्षकों को प्रशस्तिपत्र व टेबलेट दिए गए। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में सबसे पहले सीएम की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों के लोकार्पण का सजीव प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन

बाद में प्रभारी मंत्री समेत अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र रिंकू, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी, गुन्नौर के पूर्व विधायक अजीत कुमार राजू व पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू ने विद्यालयों में समर कैंप में विशेष योगदान देने वाले शिक्षकों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। बीएसए अलका शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में निपुण विद्यालयों के 10 शिक्षक प्रति ब्लॉक के हिसाब से 80 शिक्षकों को प्रशस्तिपत्र दिए गए। वहीं, समर कैंप में विशेष योगदान के लिए प्रत्येक ब्लॉक से दो शिक्षक के हिसाब से 20 तथा स्मार्ट क्लास के लिए एक शिक्षक प्रति ब्लॉक के हिसाब से आठ शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डीसी, प्रशिक्षण मुकेश पाठक ने बताया कि कार्यक्रम में दो शिक्षक प्रति ब्लॉक के हिसाब से 16 शिक्षकों को टैबलेट दिए गए। वहीं, जिले भर के परिषदीय व कस्तूरबा विद्यालयों में शिक्षकों को कुल 658 टैबलेट दिए गए हैं। डीसी, आकाश कुमार ने बताया कि इस बीच परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे 73,236 विद्यार्थियों के अभिभावकों को सीधे खातों में डीबीटी की धनराशि भेजी गई है। वहीं, प्रभारी मंत्री ने संबोधित करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की जानकारी दी। संचालन डीसी शैलजा मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच सीडीओ गोरखनाथ भट्ट समेत सीएमओ डॉ. तरुण पाठक, एडीएम प्रदीप वर्मा, डीआईओएस श्यामा कुमार, डीआईओ बृजेश कुमार, डीपीआरओ उपेंद्र कुमार पांडेय, डीसी सचिन सक्सेना व रंजना राजपूत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed