फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Basic education teachers found running coaching under the supervision of DIOS

डीआईओएस के निरीक्षण में कोचिंग चलाते मिले बेसिक शिक्षा के शिक्षक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 02:12 AM IST
सार

डीआईओएस के निरीक्षण में कोचिंग चलाते मिले बेसिक शिक्षा के शिक्षकबहजोई (संभल)।डीआईओएस के निरीक्षण में बेसिक शिक्षा से जुड़े शिक्षक कोचिंग चलाते मिले।डीआईओएस बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि छापेेमारी के बाद पांच संचालकों की ओर से कोचिंग सेंटरों के पंजीकरण को लेकर दफ्तर पर पहुंचकर आवेदन किए गए।

विज्ञापन
Basic education teachers found running coaching under the supervision of DIOS

विस्तार

डीआईओएस के निरीक्षण में कोचिंग चलाते मिले बेसिक शिक्षा के शिक्षक
विज्ञापन

बहजोई (संभल)। डीआईओएस के निरीक्षण में बेसिक शिक्षा से जुड़े शिक्षक कोचिंग चलाते मिले। पूरे मामले में डीआईओएस ने बीएसए को पत्र लिखने की बात कही है। वहीं एक अन्य स्थान पर भी डीआईओएस ने निजी कोचिंग चलाते हुए छापेमारी की।
शुक्रवार की दोपहर साढ़े तीन बजे करीब जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद ने नगर के नया बाजार में पहुंचकर एक कोचिंग सेंटर पर छापेमारी की। डीआईओएस ने बताया कि संचालक की ओर से कोचिंग सेंटर संचालित करने को लेकर मौके पर कोई भी पंजीकरण संबंधी अभिलेख नहीं दिखाए गए। इसको लेकर संचालक को नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस का संतुष्टिपूर्ण जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं पास ही दूसरे स्थान पर विकासखंड बहजोई की ग्राम पंचायत घासीपुर के सरकारी स्कूल में तैनात एक शिक्षक कोचिंग चलाते हुए मिले। इसको लेकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र लिखा जा रहा है। डीआईओएस के मुताबिक अवैध तरीके से चलाए जा रहे कोचिंग के खिलाफ छापामारी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

छापेमारी के बाद कोचिंग संचालकों में रहा हड़कंप
डीआईओएस की ओर से संचालित कोचिंग सेंटरों के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई के बाद संचालकों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन संचालकों की ओर से कोचिंग सेंटर का पंजीकरण कराए जाने के लिए डीआईओएस दफ्तर पर एक के बाद एक आवेदन आने लगे। डीआईओएस बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि छापेेमारी के बाद पांच संचालकों की ओर से कोचिंग सेंटरों के पंजीकरण को लेकर दफ्तर पर पहुंचकर आवेदन किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed