{"_id":"6a3c3847c31a83316d0d93da","slug":"barricading-removed-from-the-railway-crossing-the-route-to-the-stadium-opened-stadium-construction-to-gain-momentum-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-136928-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रेलवे फाटक से बैरिकेडिंग हटी, स्टेडियम जाने वाला मार्ग खोला गया, स्टेडियम निर्माण में आएगी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रेलवे फाटक से बैरिकेडिंग हटी, स्टेडियम जाने वाला मार्ग खोला गया, स्टेडियम निर्माण में आएगी तेजी
विज्ञापन
संभल। जिला स्टेडियम का मार्ग बनाने पर पूरी सहमति बन गई है। रेलवे द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग भी बुधवार को हटा दी गई। अब डीएम ने कार्यदायी संस्था को तेजी से निर्माण पूरा करने निर्देश दिया है। जिससे तय समय में निर्माण पूरा हो सके। शासन की ओर से 10 करोड़ रुपये का जीओ जारी हो चुका है। जल्द ही यह धनराशि भी कार्यदायी संस्था के खाते में पहुंच जाएगी।
चंदौसी तहसील के गांव भरतरा में 4.318 हेक्टेयर भूमि में 18 करोड़ रुपये की लागत से जिला स्टेडियम का निर्माण कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) द्वारा किया जा रहा है। इस स्टेडियम के करीब 40 प्रतिशत निर्माण में पांच करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। जबकि शासन ने 10 करोड़ रुपये का जीओ जारी किया है। जिला स्टेडियम का निर्माण करीब 10 दिन से रुका हुआ था। निर्माण सामग्री जिस रास्ते से जा रही थी उसको रेलवे ने अपनी जमीन बताते हुए बैरिकेडिंग लगा दी थी। इसके बाद से ही प्रशासन, खेल विभाग और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों की रेलवे विभाग से वार्ता चल रही थी। मंगलवार केा सहमति बन गई थी। बुधवार को रास्ता खोल दिया गया है।
000000000
डीपीआर में पांच मीटर रास्ता तय है, वही तैयार कराया जाएगा अब
रेलवे और स्टेडियम के बीच करीब 28 मीटर चौड़ी सड़क है। रेलवे का दावा है कि यह पूरी जमीन उनकी है। इसलिए ही बैरिकेडिंग की गई थी। रेलवे के आपत्ति करने से पहले तक ग्रामीण और निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था आम रास्ता समझते हुए उपयोग कर रहे थे। अब इसी जमीन से पांच मीटर चौड़ा रास्ता बनाया जाएगा। रेलवे अपने ट्रैक पर पिलर लगाकर सुरक्षा बढ़ा देगा और स्टेडियम की बाउंड्री हो जाएगी। इसके बाद स्टेडियम की राह आसान बन जाएगी।
विज्ञापन
0000000
तहसील प्रशासन, खेल विभाग, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों की रेलवे विभाग से वार्ता हुई और इसमें सहमति बन गई है। रेलवे की ओर से जो बैरिकेडिंग की गई थी उसको हटा दिया गया है। स्टेडियम का रास्ता बनाने पर भी सहमति बन गई है।
अंकित खंडेलवाल, डीएम, संभल।