फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bareilly-Bandikui passenger train will start again in January

Sambhal News: जनवरी में फिर से शुरू होगी बरेली-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Bareilly-Bandikui passenger train will start again in January
चंदौसी। शहर के लोगों को अब रेलवे की तरफ से नई सौगात मिलने वाली है। रेलवे की ओर से अब बरेली और बांदीकुई जाने वाली ट्रेन का संचालन फिर से शुरू करने की तैयारी चल रही है। उम्मीद है कि बरेली- बांदीकुई पैसेंजर जनवारी से चलेगी। पहले इस पैसेंजर ट्रेन को कोरोना में लगे लॉकडाउन से ही बंद कर दिया गया था। इस ट्रेन के चलने से आगरा जाने वाले यात्रियों को सहूलियत रहेगी।
विज्ञापन

कोरोना काल के समय फिरोजाबाद और बांदीकुई से अलग-अलग ट्रेनें चलकर टूंडला स्टेशन पर मिलती थीं। जहां से दोनों ट्रेनों को जोड़कर आगरा कैंट बनाकर चंदौसी रेलवे स्टेशन के लिए संचालन किया जाता था। चंदौसी रेलवे स्टेशन पर आकर दोनों ट्रेनों को अलग-अलग कर दिया जाता था। एक ट्रेन को बरेली और दूसरी का ऋषिकेश के लिए संचालन किया जाता था। फिर बरेली और ऋषिकेश से वापस हुई ट्रेनों को पुन: चंदौसी रेलवे स्टेशन पर जोड़ दिया जाता था। जो आगरा कैंट के नाम से जानी जाती थी। आगरा कैंट चंदौसी रेलवे स्टेशन से चलकर टूंडला जक्शन पर दो भागों में हो जाती थी। जिसका एक भाग बांदीकुई और दूसरा फिरोजाबाद के लिए भेजा जाता था।
विज्ञापन

कोरोना काल के समय आगरा कैंट ट्रेन को बंद कर दिया गया। जिसे बांदीकुई जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन एक बार फिर बरेली- बांदीकुई ट्रेन का दोबारा संचालन करने की तैयारी चल रही है। कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक राजकुमार ने बताया कि उम्मीद है कि बरेली- बांदीकुई के बीच फिर से ट्रेन जनवरी माह से चलेगी। लेकिन अभी लिखित रूप से कोई आदेश नहीं मिला है।

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed