{"_id":"63f51d6ce900f3518507a125","slug":"bar-girls-danced-in-leela-organized-on-mahashivratri-video-went-viral-on-social-media-sambhal-news-c-15-1-63724-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: महाशिवरात्रि पर आयोजित लीला में बार बालाओं ने किया नृत्य, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: महाशिवरात्रि पर आयोजित लीला में बार बालाओं ने किया नृत्य, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
विज्ञापन
रजपुरा(संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में महाशिवरात्रि पर लीला का आयोजन किया गया था। इसमें बार बालाओं ने अश्लील नृत्य किया। इसका वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस भी जांच पड़ताल करने में जुटी है। ग्रामीणों ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन कई लोगों ने किया था।
इसमें बार बालाएं बुलाई गईं और फिल्मी गानों पर अश्लील नृत्य किया गया। इसका कुछ लोगों ने वीडियो बनाया था। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें सोशल मीडिया के यूजर्स धार्मिक कार्यक्रम में हुए अश्लील नृत्य को संस्कृति से खिलवाड़ करने जैसी टिप्पणी कर रहे हैं।
कुछ यूजर्स ने लिखा है कि इसमें कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं दूसरी ओर रजपुरा थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि बार बालाओं के नृत्य करने की जानकारी नहीं हुई थी। अब वीडियो मिला है। इस वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल करते हैं। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।