फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Banned PFI, but why not ban RSS - Dr. Burke

पीएफआई पर तो पाबंदी लगा दी, लेकिन आरएसएस पर पाबंदी क्यों नहीं लगाई- डा. बर्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Banned PFI, but why not ban RSS - Dr. Burke
अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले सपा के संभल सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने इस बार आरएसएस पर निशाना साधा है। सांसद ने पीएफआई पर लगाए गए प्रतिबंध को झूठा प्रोपेगेंडा बताया है। बृहस्पतिवार को दिए बयान में सांसद ने कहा कि उनकी जानकारी के हिसाब से पीएफआई गलत कार्यों में शामिल नहीं है। उसको भाजपा ने साजिश के तहत प्रतिबंध किया है। सांसद ने कहा कि पीएफआई पर तो पाबंदी लगा दी है लेकिन आरएसएस पर पाबंदी क्यों नहीं लगाई गई है। आरएसएस मुसलमानों के साथ जुल्म करती है। आगे कहा कि धर्म संसद में मुसलमानों के लिए जहर उगला गया था। नफरत बढ़ाने का काम करती है। सांसद ने कहा कि भाजपा मुसलमानों को खौफजदा कर रही है। इसलिए इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। पीएफआई एक राजनैतिक दल है। अन्य दलों की तरह ही वह भी काम करती है। वह मुल्क के गद्दार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed