{"_id":"5e35cfc08ebc3e4afc089c1d","slug":"bank-strike-sambhal-news-mbd3383988154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में तालाबंदी से दो दिन में कारोबार को 100 करोड़ रुपये का झटका, लेनदेन को पहुंचे लोग लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में तालाबंदी से दो दिन में कारोबार को 100 करोड़ रुपये का झटका, लेनदेन को पहुंचे लोग लौटे
विज्ञापन
संभल में आर्य समाज रोड पर बंद पंजाब नेशनल बैंक की शाखा।
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। जिले में राष्ट्रीय कृत बैंक बंद रहे लेकिन ग्रामीण बैंक और निजी बैंक शाखाओं में सामान्य रूप से सेवाएं संचालित रहीं। बैंकों की हड़ताल का शनिवार को दूसरा दिन था। अब रविवार को अवकाश के चलते बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।
लगातार तीन दिन सेवाएं बाधित होने से बैंकिंग से जुड़ेे कारोबार को अकेले संभल जिले में 100 करोड़ रुपये से अधिक का झटका लगा है क्योंकि संभल जिले में एक दिन में औसतन पचास करोड़ का लेनदेन होता हैं। हालांकि हड़ताल के दौरान लोगों ने एटीएम और आनलाइन बैंकिंग के विकल्प अपनाए। लेकिन इसके बाद भी सामान्य बैंकिंग सेवाएं बाधित होने का असर झेलना पड़ा। बड़े पैमाने पर कारोबार प्रभावित हुआ है।
संभल जिले में राष्ट्रीयकृत, निजी और ग्रामीण बैंकों की शाखाओं की संख्या 177 है। इसमें पांच निजी और सभी ग्रामीण बैंक खुल रहे जबकि राष्ट्रीयकृत बैंकों में तालाबंदी रही। कई बैंकों के एटीएम के ताले भी नहीं खुले।
विज्ञापन
पीएनबी का एटीएम खुला था लेकिन उसमें कैश नहीं था। एचडीएफसी और एक्सिस बैंक में सामान्य सेवाएं चल रहीं थीं। एचडीएफसी के एटीएम ने भी सहारा दिया। जो एटीएम काम नहीं कर रहे थे वहां से लोग निराश लौट रहे थे। लेकिन राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाओं से लोग ताला देखकर लौट रहे थे। केनरा बैंक, इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक में ताला ही नहीं खुला। यही स्थिति सिंडीकेट बैंक की थी। बैंक के एटीएम कक्ष में भी ताला लगा था। दूर दराज से आए लोगों को ताला देखकर निराशा हुई।