फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bank se nhin mila cash, teen ki maut

बैंक से नहीं मिली धनराशि इलाज के अभाव में तीन की मौत

Sun, 20 Nov 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sun, 20 Nov 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि दोनों की मौत इलाज के अभाव में हुई है। बैंक से धनराशि नहीं मिलने के कारण दोनों को उचित इलाज नहीं मिल सका।
विज्ञापन

थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव बेहटा साहू निवासी उर्मिला पत्नी लाखन पिछले एक सप्ताह से बीमार थीं। पति लाखन पत्नी का इलाज करा रहे थे। हालत बिगड़ी तो शुक्रवार को दोपहर चंदौसी के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए। अस्पताल में पांच सौ हजार रुपये के नोट लेने से मना कर दिया।


जिससे मायूस होकर लाखन अपनी पत्नी को लेकर घर के लिए वापस चलने लगे। इसी दौरान पत्नी ने दम तोड़ दिया। पत्नी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी की मौत के बाद लाखन पर पांच बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेदारी गहरा गई है। उधर गांव के ही खेमपाल पुत्र प्यारेलाल की लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को देर रात करीब तीन बजे मौत हो गई। पत्नी लज्जावती ने बताया कि पति लंबे समय से बीमार थे। बैंक से रुपये निकालने के लिए काफी प्रयास किए लेकिन भारी भीड़ के चलते धनराशि नहीं मिल सकी। इलाज के अभाव में खेमपाल ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed