फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ban on fair and procession on Dussehra in Sambhal, Ravana will be burnt

संभल में दशहरा पर मेले व शोभायात्रा पर रोक, रावण दहन होगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Ban on fair and procession on Dussehra in Sambhal, Ravana will be burnt
चंदौसी। जनपद में विजयदशमी के त्योहार पर विधिवत तरीके से पूजन कर रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा, लेकिन इस दौरान मेले के आयोजनों व शोभायात्रा पर रोक रहेगी। रामलीला कमेटियां भी रावण के पुतला के दहन की मात्र औपचारिकताएं पूरी करेंगी। सभी स्थानों पर कोरोना के चलते व शुरूआत में प्रशासन की सख्ती के चलते पुतलों की ऊंचाई व आकार घट गए हैं। रामलीला कमेटियों ने स्पष्ट कहा कि रामलीला स्थल पर यदि कोई दुकान लगाता है, तो वह स्वयं जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

संभल जनपद विजयदशमी के त्योहार पर चंदौसी, संभल, गुन्नौर, रजपुरा, धनारी, बहजोई, बबराला, नरौली, असमौली सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में रामलीला का आयोजन होता है। गत वर्षों में शोभायात्रा व मेलों का आयोजन भी होता रहा है। इस वर्ष कोरोना की गाइड लाइन के चलते प्रशासन ने मेला आयोजन व शोभायात्रा निकालने पर रोक लगाई हुई है। प्रशासन ने विजयदशमी पर पूजन के लिए रावण के पुतले को दहन करने की छूट दी है। चंदौसी, संभल, बहजोई व अन्य स्थानों पर रामलीला कमेटियों ने अभी तक इस बार रावण के पुतलों को नहीं बनवाया है। जहां जिन्होंने बनवाए हैं, उनके आकार छोटे किए गए हैं। चंदौसी के रामबाग धाम में 15 फीट के रावण के पुतले का दहन होता था, इस बार मात्र छह फीट के रावण को जलाया जाएगा। संभल में भी 18 फीट के रावण के पुतले को जलाया जाता था। अबकी बार उसका भी आकार घट गया है।
विज्ञापन

रामलीला कमेटी की ओर से किसी को दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी गई है। यदि कोई रामलीला मंचन के आसपास दुकान लगाता है, तो वह स्वयं जिम्मेदार होगा। प्रशासन के निर्देशानुसार विधिवत पूजन कर रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय गुप्ता कोली, अध्यक्ष रामलीला कमेटी संभल
रामबाग धाम की रामलीला में केवल रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। अन्य शोभायात्रा अथवा मेले का आयोजन नहीं होगा।
विष्णु स्वरूप शर्मा, अध्यक्ष श्री रघुनाथ आश्रम ट्रस्ट चंदौसी
विजयदशमी पर रावण के पुतला दहन पर कोई रोक नहीं है। विधिवत पूजन कर पुतला दहन किया जा सकता है। इसके अलावा मेला आयोजन व शोभायात्रा पर पूरी तरह से पाबंदी है।
आलोक जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed