{"_id":"674630ff0294bde76e0271ea","slug":"ban-on-entry-of-outsiders-dm-said-visit-sambhal-after-30-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-116852-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, डीएम बोले-30 के बाद करें संभल का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, डीएम बोले-30 के बाद करें संभल का दौरा
Wed, 27 Nov 2024 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
संभल। रविवार को बवाल के बाद डीएम राजेंद्र पैंसिया ने 30 नवंबर तक संभल में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। सामाजिक, राजनीतिक व जनप्रतिनिधि संगठनों को बिना अनुमति प्रवेश नहीं मिलेगा। मंगलवार को राहुल गांधी और सपा के प्रतिनिधिमंडल के आने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया। बॉर्डर पर चेकिंग की गई। मनोटा में बैरियर लगाकर वाहन चेक किए। हाालंकि राहुल गांधी या अन्य कोई जनप्रतिनिधि संभल नहीं पहुंचा।
डीएम ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान जो बवाल हुआ है, उसको देखते हुए सामाजिक संगठन व जनप्रतिनिधियों के प्रवेश पर रोक लगाई है। बताया कि शहर में इस समय शांति है। साथ ही उन्होंने अपील करते हुए कहा कि संभल का दौरा सामाजिक व राजनीतिक लोग 30 नवंबर के बाद ही करें। यदि किसी ने बिना अनुमति संभल में प्रवेश करने का प्रयास किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि इस समय जिले के सभी बॉर्डर पर चेकिंग कराई जा रही है।