{"_id":"61fece2304dead72250f2600","slug":"ban-on-entry-of-bjp-workers-in-bichpuri-sailab-village-of-gunnaur-assembly-chandausi-news-mbd418070084","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुन्नौर विधानसभा के गांव बिचपुरी सैलाब में भाजपाइयों के प्रवेश पर रोक का बोर्ड लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुन्नौर विधानसभा के गांव बिचपुरी सैलाब में भाजपाइयों के प्रवेश पर रोक का बोर्ड लगाया
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के गांव विचपुरी सैलाब में शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने भाजपाइयों के प्रवेश पर रोक का बोर्ड लगा दिया। सोशल मीडिया पर फोटो व वीडियो वायरल होने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन सीओ गुन्नौर देवेंद्र कुमार शर्मा स्वयं मौके पर पहुंचे और बोर्ड उखड़वा दिया।
पुलिस ने वीडियो के आधार पर पहचान कर निरंजन सिंह के खिलाफ शांतिभंग में और बोर्ड लगाने, चुनाव के दौरान अशांति फैलाने के आरोप में निरंजन सिंह, उदयवीर, पवन कुमार, पप्पू, अवधेश, मुकेश, ओमपाल के खिलाफ के मुचलका पाबंद कार्रवाई की है।
नोटिस बोर्ड पर लिखा गया, आवश्यक सूचना, विधानसभा 111 गुन्नौर ग्राम पंचायत विचपुरी सैलाब में भाजपा के सभी सम्मानित नेतागणों से अनुरोध है कि ग्राम में वोट मांगने हेतु न पधारें। आज्ञा से, समस्त ग्रामवासी विचपुरी सैलाब। बोर्ड के पास खड़े होकर कुछ लोगों ने नारेबाजी भी की।