{"_id":"601ee8808ebc3e4b40044736","slug":"ban-of-tree-cuting-in-railway-chandausi-chandausi-news-mbd3786981122","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे परिसर में पेड़ के कटान पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे परिसर में पेड़ के कटान पर रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। रेलवे परिसर में खड़े हरे व फलदार पेड़ों की नीलामी के मामले में डीएफओ ने कटान पर रोक लगा दी है। सहायक मंडल अभियंता रेलवे चंदौसी को पत्र भेजकर पहले शिकायत का निस्तारण कराने की बात कही है।
रेलवे अधिकारियों ने परिसर में खड़े 500 में से 463 पेड़ों भवन के लिए खतरनाक बताकर नीलाम कर दिया है। इस मामले की शिकायत रेलवे कर्मचारियों ने डीएफओ व उच्चाधिकारियों की थी। शिकायत में आरोप लगाया था कि सभी पेड़ हरे-भरे हैं, फलदार है। इनमें से 30 से 40 पेड़ ही ऐसे है, जिससे भवनों को खतरा हो सकता है।
शिकायत में अधिकारियों पर हरे व फलदार पेड़ों को कटवाने के लिए नीलाम करने का आरोप लगाया था। इस मामले में डीएफओ संभल कन्हैया लाल ने पेड़ों के कटान पर रोक लगा दी। सहायक मंडल अभियंता रेलवे चंदौसी को पत्र भेजकर शिकायत का निस्तारण कराने की बात कही है। पत्र में स्पष्ट आदेश है कि जब तक शिकायत का निस्तारण न हो जाये, पेड़ों को न काटा जाये। पेड़ों का कटान रोकने की जिम्मेदारी वन रेंजर चंदौसी को सौंपी है।
विज्ञापन
रेलवे परिसर में हरे व फलदार पेड़ों को कटवाने के लिए नीलाम कराये जाने की शिकायत मिली है। शिकायत निस्तारण तक पेड़ो के कटान पर रोक लगा दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कन्हैया लाल, डीएफओ संभल