फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Balaji Maharaj was praised in Bhajan Sandhya

बालाजी महाराज की भजन संध्या में किया गया बाबा का गुणगान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Balaji Maharaj was praised in Bhajan Sandhya
चंदौसी में श्री लड्डू वाले बालाजी दरबार में महाआरती करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। श्री लड्डूू वाले बालाजी दरबार में दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इसक्रम में शुक्रवार को अखंड रामायण का समापन के बाद बालाजी महाराज की महाआरती की गई। आरती में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भाग लिया। देर शाम को भजन संध्या का आयोजन कर बालाजी महाराज का गुणगान किया गया। शनिवार को बालाजी महाराज का तिलक, ब्राह्मण व कन्या भोज के साथ भंडारा व छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

सीता रोड स्थित श्री लड्डूू वाले बालाजी दरबार में श्रीबालाजी के जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरुवार को दरबार में अखंड रामायण का आयोजन किया गया। जिसका समापन शुक्रवार की दोपहर एक बजे हुआ। इसके बाद महाआरती की गई, इस दौरान मौजूद भक्तों ने बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया। शुक्रवार की शाम बालाजी दरबार में भजन संध्या में आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने बालाजी महाराज के भजन प्रस्तुत कर उनका गुणगान किया। भजन संध्या में सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष रूपी श्रद्धालु मौजूद रहे। शनिवार को बालाजी दरबार में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सुबह छह बजे बालाजी महाराज का शाही अभिषेक, सुबह नौ बजे श्री संकट मोचन हवन, सुबह 11 बजे बालाजी महाराज का तिलक, 12 बजे ब्राह्मण एवं कन्या भोज का आयोजन, दोपहर एक बजे से विशाल भंडारा और छप्पन भोग का वितरण। इसमें हजारों की संख्या में भक्त व श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर हेमंत सेवादार, अनिल, रमेश चंद्र, संतोष सेवादार, ईलू, प्रदीप, विनीत चौधरी, प्रतिभा चौधरी, रीना, ऋतु, कमकुम, पिंकी, बीना, विनीता, सविता, मीना, रचना, काजल, महक, रश्मि, श्रुति, मीनू, मोनिका, रेखा, मीनेश, मीरा, प्रियांशी, विनीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed